मजबूत कांग्रेस ही मजबूत देश का निर्माण कर सकती है
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज अपना 133वां स्थापना दिवस मना रहा है। भारत ही नही विश्व की सबसे प्राचीन और सदस्यों की संख्या से सबसे बड़ी राजनैतिक दल के रूप में कांग्रेस की पहचान है। कांग्रेस की सबसे बड़ी उपलब्धि भारत को आजाद करवाने के लिये आंदोलित होने मे है। कांग्रेस के स्थापना के पूर्व भारत के लोग संगठित होकर स्वतंत्रता के लिये संघर्ष नही कर रहे थे मगर कांग्रेस के स्थापना के पश्चात संगठित होकर संघर्ष करना सम्भव हो गया।
कांग्रेस के स्थापना के बाद इसका प्रतिनिधित्व जिन महापुरुषों ने किया उन्होने हमेशा देश के गौरव को विश्व भर में बढ़ाया। ए.ओ. ह्यूम ने 1935 में भारतीय लोगो के साथ सरकार द्वारा
1920 के बाद महात्मा गाँधी के नेतृव में कांग्रेस सबसे अधिक प्रसिद्धि पाई और इसी समय उसने सबसे अधिक संघर्ष किया। 1920 से लेकर 1947 तक कांग्रेस ने महात्मा गाँधी के नेतृव में पूरे देश भर में आंदोलन किया जिसका नतीजा हुआ कि अंग्रेजो को भारत छोड़ना पड़ा। कांग्रेस ने रंगभेद, शैक्षणिक असमानता, जातीय भेद, धर्म भेद और गुलामी के खिलाफ हमेशा आंदोलन किया।
1947 में कांग्रेस ने आजादी के बाद देश मे बनी पहली सरकार का नेतृत्व किया जिसके नेता पंडित जवाहर लाल नेहरू को चुना गया। नेहरू से लेकर डॉ मनमोहन सिंह तक कांग्रेस के 7 प्रधानमंत्री बने जिन्होंने 1947 से लेकर 2017 तक मे 49 साल शासन किया जो भारत के सभी दलों में सर्वाधिक है।
कांग्रेस गाँधीवादी विचारधारा को अपना मूलमंत्र मानती है और ये किसानों, गरीबो और शोषित वर्ग के लिये हमेशा आन्दोलनवादी रहती है। देश के विकास में कांग्रेस ने हमेशा से अद्भुत योगदान देते हुए भारत को विश्व के देशों के साथ खड़ा कर दिया है।
आजादी के बाद आज कांग्रेस सबसे बुरे दौर से गुजर रही है ऐसे में कांग्रेस के पास चुनौती बड़ी है लेकिन कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी को पूरा विश्वास है कि कांग्रेस इस चुनौती से आगे बढ़कर पुनः देश की नेतृत्व करेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी इस पर पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस जल्द ही पुनः 1990 से पहले जैसी मजबूत और सशक्त कांग्रेस बनेगी क्योंकि उनका मानना है कि मजबूत कांग्रेस ही मजबूत देश का निर्माण कर सकती है।
मजबूत कांग्रेस ही मजबूत देश का निर्माण कर सकती है
Reviewed by Unknown
on
December 27, 2017
Rating:
Reviewed by Unknown
on
December 27, 2017
Rating:

No comments