बहरीन में राहुल का हुआ जबरदस्त स्वागत, प्रिंस से मुलाकात कर राहुल ने खेल को मिलकर बढ़ावा देने की बात
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली विदेश यात्रा पर बहरीन पहुँचे जहाँ उनका स्वागत बेहद ही गर्मजोशी के साथ किया गया।
राहुल के एयरपोर्ट पर उतड़ने के साथ ही बहरीन के लोगो ने उनके नामो के गूंज से पूरे एयरपोर्ट को गुंजयमान कर दिया।
हवाई अड्डे पर भीड़ इतनी अधिक थी कि राहुल को बाहर निकालने के लिये सुरक्षाकर्मी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद राहुल एयरपोर्ट लॉबी में पहुंचे तो उनसे मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ लग गई। इस दौरान राहुल के साथ मौजूद एसपीजी को काफी मेहनत करके राहुल को बाहर तक लाना पड़ा। राहुल के साथ सेल्फी लेने की होड़ देख भारत के नेता का विश्व पटल पर लोकप्रियता साफ झलक रहा था।
राहुल के आगुवानी और स्वागत के लिये ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ओरिजन’ यानी जीओपीआईओ के सदस्य भी मौजूद थे।
राहुल ने मौजूदा लोगो से हाल जाना और इसके बाद वो H.R.H Prince Shaikh Khalid bin Hamad Al Khalifa से Al Wadi Palace पर मुलाकात किया और उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया।
उन दोनों ने खेल को बढ़ावा देने के लिये काफी बातचीत किया। राहुल ने बहरीन में खेले जाने वाली घुड़सवारी और आयरनमैन के बारे में काफी बात की। उनलोगों ने बहरीन में क्रिकेट और अन्य खेलों को मिलकर बढ़ावा देने की बात कही।
राहुल अब आगे GOPIO के सम्मेलन में बौतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे और NRI को सम्बोधित करेंगे।
बहरीन में राहुल का हुआ जबरदस्त स्वागत, प्रिंस से मुलाकात कर राहुल ने खेल को मिलकर बढ़ावा देने की बात
Reviewed by Unknown
on
January 08, 2018
Rating:
Reviewed by Unknown
on
January 08, 2018
Rating:

No comments