रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर हुई बैठक



बनमनखी रेलवे दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में श्री रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर एक बैठक शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष गुड्डू चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रुप से भव्य शोभायात्रा निकाली जाने के साथ-साथ परंपरिक सभ्यता को लेकर विशेष चर्चा हुई साथ ही झांकी ढोल-नगाड़े का अद्भुत संयोजन का भाव विहंगम दृश्य पेश करने का भी निर्णय लिया गया अध्यक्ष गुड्डू चौधरी के अनुसार इस वर्ष शोभा यात्रा का झांकी काफी आकर्षक होगा जो शहर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा बताया जाता है कि इस शोभायात्रा में करीब 10 से 15 हजार श्रद्धालु भाग लेंगे और यह शहर के विभिन्न हिस्सों में जाएगा। इस बैठक में अध्यक्ष गुड्डू चौधरी के अलावा नटवर झा, मनोज भगत, शशि शेखर, संजय चौधरी, प्रिंस पासवान, मिथुन साह, छोटेलाल, कुणाल सिंह, दिलीप यादव, कुकु झा, रुपेश यादव और मानिक गुप्ता इत्यादि शामिल थे।
रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर हुई बैठक रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर हुई बैठक Reviewed by Unknown on March 13, 2018 Rating: 5

No comments