अध्यक्ष बनने के बाद पहली विदेश यात्रा पर राहुल करेंगे भारतीय मूल के लोगो से बात
कांग्रेस के राष्ट्रीय राहुल गाँधी खारी देश बहरीन के दौरे पर रहेंगे। वो विदेशो में रह रहे प्रवासी भारतीयों से मेलजोल बढ़ाने बहरीन जा रहे हैं।
खारी देश मे प्रवासी भारतीयों की संख्या काफी अधिक है इसलिये राहुल उनलोगों की मन की बात सुनने वहां जा रहे हैं। बताया जाता है कि खारी देशों में रहने वाले भारतीयों की संख्या लगभग 40 लाख के आसपास है।
राहुल गाँधी विदेश में रह रहे प्रवासी भारतीयों को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराने की कोशिश में बहरीन की दौरा पर जा रहे हैं। प्रवासी भारतीय भारत की राजनीति में हमेशा अच्छी दखल दिए हैं ऐसे में उनका साथ होना पार्टी के मजबूती के लिये अतिआवश्यक है।
इसी सिलसिले में बहरीन के PM प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निमंत्रण पर राहुल गाँधी बहरीन जा रहे हैं। बहरीन में राहुल गाँधी के साथ सैम पित्रोदा और शशि थरूर भी रहेंगे।
राहुल गाँधी बहरीन में ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडिया ऑरिजिन (GOPIO) के तीन दिवसीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडिया ऑरिजिन के इस तीन दिवसीय समारोह का समापन भाषण राहुल गाँधी ही देंगे। बहरीन में क्राउन प्रिंस और पहले उप-प्रधानमंत्री सलमान बिन हमद अल-खलीफा, राहुल गांधी के लिए लंच की मेजबानी करेंगे। प्रधानमंत्री के अलावा बहरीन के किंग हमद बिन इसा अल खलीफा से भी राहुल गाँधी के मिलने की संभावना बताई गई है।
इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी बहरीन में रह रहे भारतीय मूल के उद्योगपति से भी मुलाकात करेंगे। भारत के PM नरेंद्र मोदी भी हमेशा प्रवासी भारतीयों से मुलाकात कर उनसे बात करते रहते हैं। राहुल गाँधी के इस कदम से निश्चित तौर पर प्रवासी भारतीयों में भारतीय राजनीति की अश्लियत और कांग्रेस की विचारधारा का प्रचार होगा। जिसका फायदा निश्चित तौर पर राहुल गाँधी और कांग्रेस को मिलेगा।
इससे पूर्व राहुल गाँधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर नार्वे के दौरा भी गए थे जहां उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख से मुलाकात की थी और वो कई संस्थानों का दौरा भी किया था। राहुल गाँधी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर ही सितम्बर 2017 में अमेरिका की दौरा की थी जहां पर उन्होंने अमेरिकी छात्रों से संवाद किया था और अमेरिका में रह रहे अप्रवासी भारतीयों से भी मुलाकत की थी।
कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गाँधी का ये पहला विदेश दौरा है जिस कारण से हर किसी का नजर इस दौरे पर टिका है।
अध्यक्ष बनने के बाद पहली विदेश यात्रा पर राहुल करेंगे भारतीय मूल के लोगो से बात
Reviewed by Unknown
on
January 07, 2018
Rating:
Reviewed by Unknown
on
January 07, 2018
Rating:

No comments