राहुल के फैसलों से बदल रही कांग्रेस, लोगो मे पुनः लौट रहा कांग्रेस का विश्वास
कहते हैं राजनीति में समय सबसे बलबान होता है और समय ही नेताओ को ताकतवर और कमजोर बनाता। एक वक्त ऐसा हो गया था कांग्रेस की छवि मीडिया और भाजपा के प्रचार तंत्र से इतनी धूमिल हो गई थी कि लोगो में कांग्रेस के लिये सिर्फ नाकरत्मकता भर गई थी। कांग्रेस ने देश के लिये जो योगदान और बलिदान दिया लोग भूलने लगे थे मगर राहुल गाँधी के अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस फिर से जनता के बीच अपना सकारत्मक छवि उभारने लगी है और वो दिन दूर नही जब पुनः कांग्रेस ही लोगो के मानसिक पटल और दिल पर राज करने लगेगी।
राहुल गाँधी ने अध्यक्ष बनते ही पूरे पार्टी का को बदलने की कवायद शुरू कर दी और इसको लेकर उन्होंने सबसे पहले उन चेहरों को चिन्हित किया है जो जनता के बीच रहकर उनकी मन की बात जानते हैं। राहुल जनता से जुड़े नेताओ को इसलिये तरजीह दे रहे हैं क्योंकि कांग्रेस कही न कही जनता से खुद को दूर रखने का सजा भुगत रही है और ये बात राहुल बखूबी समझते हैं। राहुल ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि कांग्रेस पार्टी उसी को आगे बढायेगी जो जनता के लिये संघर्ष करते हुए कांग्रेस को मजबूत करेगा।
राहुल ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस में उनलोगों को तरजीह नही दी जायेगी जो सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिये बयानबाजी करके पार्टी को नुकसान करते हैं और जमीनी हकीकत से दूर रहकर पार्टी के हार का बड़ा कारण बन रहे हैं। राहुल ऐसे नेताओं को अपने नए कमिटी में जगह देने वाले नही हैं जो AC रूम में बैठकर सिर्फ समय काटते हैं और जमीनी नेताओ को हाईकमान से दूर रखते हैं।
आने वाले समय मे राहुल के नए टीम में युवा और महिलाओं के साथ उन वरिष्ठ नेताओं को तरजीह दी जायेगी जिसकी सोच युवा हैं और जमीन से सीधे जुड़े हैं और अपने क्षेत्र में जनसंपर्क करते रहते हैं। राहुल के इन बदलावों से पार्टी में काफी सकारत्मक माहौल देखी जा रही है। जो नेता अपने को उपेक्षित समझ रहे थे वो अब सक्रिय और उत्साहित होकर जमीन पर काम कर रहे हैं जिससे राहुल उनसे प्रभावित होकर उन्हें अपने टीम में लें।
राहुल के इस बदलाव और संकेतो से जमीन पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओ में उत्साह है जिससे जनता भी एक उम्मीद के साथ कांग्रेस को देख रही है और आने वाले चुनावों में जनता को लग रहा है कि कांग्रेस भाजपा को वॉकओवर नही देकर गुजरात के तरह ही मजबूत लड़ाई लड़ेगी और जीत दर्ज करने में कामयाब होगी।
राहुल के फैसलों से बदल रही कांग्रेस, लोगो मे पुनः लौट रहा कांग्रेस का विश्वास
Reviewed by Unknown
on
December 30, 2017
Rating:
Reviewed by Unknown
on
December 30, 2017
Rating:

3 comments
Jai congress
Jai congress
jay ho Rahul ji swagat hai aap ka