राहुल के युवा ब्रिगेड ने मोदी के घर मे दी मोदी को पटखनी, भाजपा को बड़ा झटका
राहुल गाँधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही ये स्पष्ट इसरा दे दिया था कि कांग्रेस की विभिन्न इकाई जो कमजोर होते जा रही है उसे सुदृढ़ किया जायेगा एवं जमीन पर मेहनत करके जीत दर्ज करने पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा। राहुल ने स्पष्ट कहा था जमीन पर प्रदर्शन करने वाले युवाओ को तरजीह दी जायेगी और इसी के साथ कांग्रेस के युवा सक्रिय होते हुए खुद साबित करने के लिये हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं।
कांग्रेस के छात्र इकाई NSUI के युवाओ ने इसी मेहनत के सिलसिले में PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यायल के 3 में से 2 सीट पर जीत दर्ज कर भाजपा के छात्र इकाई को जबरदस्त पटखनी दी है। ये जीत कांग्रेस और NSUI के लिये कई मामलों में अहम है क्योंकि ये क्षेत्र PM मोदी का संसदीय क्षेत्र है और मोदी ये दावा करते हैं कि युवा उनके साथ हैं लेकिन इस जीत से कांग्रेस ने ये स्पष्ट कर दिया है कि युवा कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के साथ है।
पिछले कुछ समय मे हुए छात्र संग के चुनावों में कांग्रेस के छात्र इकाई को लगातार सफलता मिल रही है चाहे वो पंजाब में हो, दिल्ली में हो, मध्यप्रदेश में हो, उत्तराखंड में हो या फिर राजस्थान में हो हर तरफ NSUI ने भाजपा को पटखनी दी है। NSUI का जितना स्पष्ट बता रहा है कि युवा राहुल गाँधी से जुड़कर कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं। राजनीति में कहा जाता है जिस दल को युवा मजबूत करने में लग जाये उसे वापसी करने में वक्त नही लगता है इसलिये भाजपा के छात्र इकाई ABVP के लगातार हार से अमित शाह और मोदी परेशान हो रहे हैं।
युवा मोदी के संग उनके भाषणों और वादों के कारण जुड़े थे मगर मोदी ने 40 महीना में युवाओ के लिये कुछ नही किया सिर्फ युवाओ को नारो और जुमलो के जाल में फंसाए रखा ये बात युवा अब बखूबी समझ चुके हैं। युवा को रोजगार चाहिये लेकिन मोदी सरकार रोजगार देने में नाकामयाब है। युवा वर्ग को धर्म और जाति के नाम पर बांटकर मोदी और शाह राजनीति नही कर पा रहे हैं इसलिये NSUI लगातार ABVP को पटखनी दे रही है।
राहुल गाँधी ने रोजगार और शिक्षा का बात अपने भाषणों में कर युवाओ को अपने तरफ आकर्षित किया है जिससे युवा लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं जिस कारण से भी NSUI की जीत हो रही है। आने वाले चुनावों में युवाओ यसर काफी अधिक होने वाला है ये बात मोदी और राहुल दोनों बखूबी जानते हैं इसलिये मोदी के रोजगार ना दे पाने के कारण राहुल लगातार युवाओ को अपने तरफ आकर्षित करने के लिये मोदी पर रोजगार के माध्यम से हमला कर रहे हैं। युवा अगर राहुल को पूर्ण समर्थन देते हैं तो आने वाली चुनावो में निश्चित तौर पर कांग्रेस की जीत होगी।
राहुल के युवा ब्रिगेड ने मोदी के घर मे दी मोदी को पटखनी, भाजपा को बड़ा झटका
Reviewed by Unknown
on
December 31, 2017
Rating:
Reviewed by Unknown
on
December 31, 2017
Rating:

No comments