हिन्दुस्तान के बाद अब विदेशो में भी गूंज रही राहुल-राहुल की गूंज

राहुल गाँधी की धूम अब भारत के बाद विदेशो में भी मचने को तैयार है। राहुल विदेश तो कई बार गए हैं और पढ़ाई भी विदेश में किया है मगर राजनैतिक यात्राओं पर राहुल कुछ अधिक विदेश नही गए हैं लेकिन जब भी गए हैं तो देश और विदेश के मीडिया में हलचल मचाते हुए खूब तारीफ पाई है। विदेशो में बेबाकी के लिये राहुल विदेशी मीडिया के पसन्दीदा हैं, राहुल बिना झूठ के बड़ी खूबसूरत ढंग से हर सवाल का जबाब सच्चाई के साथ देते हैं।
राहुल गाँधी "बहरीन" के दौरे पर जा रहे हैं। बहरीन के निमंत्रण पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बहरीन जाने के लिये हाँ किया है। बहरीन में राहुल विभिन्न विभागों के प्रमुख और बहरीन के प्रधानमंत्री सहित राज परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। राहुल 8 जनवरी को बहरीन में रह रहे अप्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे। राहुल गाँधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार किसी विदेश यात्रा पर जा रहे हैं।
पहले नार्वे और फिर अमेरिकी दौरे पर जैसे राहुल ने अपनी धमक दिखाई उसके बाद से ही राहुल की विदेशो में भी तारीफ होने लगी है।
देश के साथ-साथ विदेशो में भी अब राहुल-राहुल की गूंज सुनाई देने लगी है। तभी तो जब राहुल अमेरिका में छात्रों और युवाओ से संवाद किए तो अमेरिकी मीडिया ने उसे भारत मे एक नए नेता उदय करार दिया। जबकि भारतीय मीडिया ने भी राहुल के बदलाव को स्वीकार किया जबकि कहा जाता है कि भारतीय मीडिया वर्तमान सरकार के दबाब में राहुल गाँधी की तारीफ कम और आलोचना अधिक करती है।
बहरीन दौरे जाने से पहले भी राहुल ने मोदी और जेटली के साथ पूरे सरकार एवं सरकार के समर्थक मोदी भक्तो को ललकारते हुए कई ट्वीट किया है। देश के साथ-साथ विदेशो मे भी राहुल का बढ़ता कद निश्चित तौर पर मोदी और आरएसएस के लिये परेशानी का कारण है मगर ये देश के लिये एक शुभ संकेत है कि भारत के नेता को हर जगह तरजीह दी जा रही है।
मोदी अपने भाषणों और जबरदस्ती रिश्ता बनाने के कारण हमेशा विदेशो में भी मजाक का विषय बन जाते हैं लेकिन राहुल गाँधी के साथ ऐसा नही होता है। राहुल हमेश देश और विदेश में ऐसी ही बात करते हैं जिससे सच्चाई का सरोकार रहता है।
राहुल गाँधी का बहरीन दौरा पर पूरे देश के साथ-साथ विदेशी मीडिया की भी नजर होगी कि आखिर राहुल क्या कहते हैं और भारत और बहरीन की रिश्ता को कैसे बताते हैं चुकी राहुल मोदी से पहले बहरीन जा रहे हैं तो ये भी एक दिलचस्प बात है।
हिन्दुस्तान के बाद अब विदेशो में भी गूंज रही राहुल-राहुल की गूंज हिन्दुस्तान के बाद अब विदेशो में भी गूंज रही राहुल-राहुल की गूंज Reviewed by Unknown on January 06, 2018 Rating: 5

No comments