कर्नाटक का चुनाव इस बार कांग्रेस के विकास और भाजपा के भ्रष्टाचार के बीच संग्राम है

कर्नाटक में 2013 से सत्ता मे आई कांग्रेस सरकार ने इस बात पर विशेष ध्यान दिवा है कि कोई भ्रष्टाचार का मामला सामने ना आवे क्योंकि 2013 मे भ्रष्टाचार के खिलाफ ही लड़ाई लड़कर कांग्रेस कर्नाटक में जीत हासिल की थी।

कर्नाटक में कांग्रेस ने कई कल्याण कारी योजना शुरू की है जिससे ना सिर्फ जनता को फायदा पहुंचा है बल्कि कर्नाटक के विकास को भी उड़ान मिला।

कर्नाटक सरकार ने युवाओ, किसानों, मजदूरों और मध्यवर्गीय लोगो के हित मे योजना चलाकर विपक्ष के पास से हर वो मुद्दा छीन लिया है जिस पर विपक्ष कांग्रेस को घेरे।

2013 से पहले की भाजपा सरकार के मुखिया और भाजपा नेता येद्दयुरप्पा ने किस तरह से कर्नाटक में लूट मचाया और हर विभाग के योजना में भ्रष्टाचार किया उसके बाद ही जनता ने कर्नाटक से भाजपा को उखाड़ फेंका।

2013 से कांग्रेस की सरकार ने किसानों के मजबूती के लिये किसान ऋण माफ, महिलाओं के लिये मुफ्त शिक्षा, युवाओ के लिये रोजगार, मध्यमवर्गीयों के लिये दर्जनों योजना और हर वर्ग के लिये सस्ता दर पर इंदिरा कैंटीन में भोजन की व्यवस्था करके कांग्रेस ने अपने किए वादा को निभाया और कर्नाटक के विश्वास को मजबूत किया।
भाजपा ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्दएमर्य्य्या को फंसाने के लिये उनके चश्मा से लेकर घड़ी और कुर्ता से लेकर जूता तक को मुद्दा बनाया। मगर हर बार भाजपा को मुँह की खानी परी और भाजपा हर बार जनता के बीच शर्मसार हुई। 

सिद्दएमर्य्य्या ने शांति और पूरी लगन के साथ कर्नाटक के चहमुखी विकास पर ध्यान दिया जिससे कर्नाटक की जनता का विश्वास सिद्दएमर्य्य्या पर मजबूत हुआ


अब भाजपा जब कर्नाटक में सत्ता में वापसी करने के लिये परेशान है तब भाजपा के पास ना तो विकास की बात है और ना भ्रष्टाचार की ऐसे में भाजपा अपना धार्मिक और जातीय मुद्दा को हवा देकर कर्नाटक के विकास को रोक कर्नाटक के अंदर भी तनाव फैलाना चाहती है और लोगो को धर्म के नाम पर बांटकर पुनः सत्ता हासिल कर येद्दयुरप्पा जैसे भ्रष्ट को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश को लूटना चाहती है।

कांग्रेस फिर एक बार 5 साल के विकास और भाजपा के भ्रष्टाचार को सामने रख चुनाव लड़ने को तैयार है और वो कर्नाटक के विकास को बनाये रखने के लिये कर्नाटक में धार्मिक और जातीय हिंसा भी फैलने नही देगी।


ऐसे में स्पष्ट है कि इस बार कर्नाटक में कांग्रेस के विकास और भाजपा के भ्रष्टाचार के बीच चुनाव होना है।
कर्नाटक का चुनाव इस बार कांग्रेस के विकास और भाजपा के भ्रष्टाचार के बीच संग्राम है कर्नाटक का चुनाव इस बार कांग्रेस के विकास और भाजपा के भ्रष्टाचार के बीच संग्राम है Reviewed by Unknown on January 05, 2018 Rating: 5

No comments